डिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी शादी 16 जून 2024 को थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। शादी में मिले दहेज को लेकर ससुराल वाले खुश नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालवाले कहते है कि तेरा पति यूपी पुलिस कांस्टेबल है। हमें शादी में कार चाहिए वरना हम तुझे नहीं रखेंगे। पीड़िता ने अपने पति पर किसी महिला से अवैध संबंध होने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता पंखे में लटका कर मारने का भी प्रयास कर चुकी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति आदेश कुमार, सास मुन्नी देवी, जेठानी ललिता, जेठ राकेश कुमार, जेठ हरकेश सिंह, नंद रेनू व ननदोई किरत पाल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है।