संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने कार में बैठते ही सीट बेल्ट लगाई। उनके साथ कार में पिछली सीट पर उनके एक सुरक्षा अधिकारी और संघ के प्रांत प्रचारक धनीराम बैठे थे। पीछे उनके निजी सहायक भी इसी कार में थे। सर संघचालक के सीट बेल्ट लगाने पर पीछे की सीटों पर बैठे संघ पदाधिकारियों ने भी सीट बेल्ट टटोलना शुरू कर दिया।
अगवानी को पहुंचे डीएम - एसएसपी
जिलाधिकारी राकेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक पहले से एमआईटी प्रेक्षागृह में भागवत के स्वागत के लिए खड़े थे। सर संघचालक के कार से उतरते ही दोनों अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हालांकि अफसरशाही से दूरी रखने वाले संघ प्रमुख ने रात में अभिवादन के सिवाए किसी से कोई बात नहीं।