फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर शमी और हसीन विवाद: अमरोहा के दो गवाहों ने कोलकाता में दिए बयान

Sun, 02 Dec 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद में गवाहों के बयान शुरू हो गए हैं। शनिवार को अमरोहा के दो गवाह कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश हुए। दोनों गवाहों के करीब साढ़े तीन घंटे बयान चले। 
विज्ञापन


जल्द ही दूसरे गवाहों के भी बयान होंगे। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसनी जहां के बीच मार्च से विवाद चल रहा है। निपटने की बजाए ये विवाद बढ़ता ही चला गया। 

हसीन ने शमी सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ कोलकाता में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों का विवाद कोर्ट में चल रहा है। अब इस मामले में गवाहों के बयान शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को डिडौली थानाक्षेत्र के गांव मूढ़ा इम्मा निवासी अरमान अली और जोया निवासी साकिर पाशा बयान देने कोलकाता पहुंचे। अलीपुर कोर्ट में दोनों गवाहों के बयान हुए। 

ये बयान करीब साढ़े तीन घंटे तक चले। दोनों गवाहों से मामले में विस्तार से जानकारी ली गई। दोनों गवाहों को एक दिसंबर को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें