फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी! दबंग किन्नरों से सब परेशान, टैक्स लेकर लगाएं लगाम

Thu, 22 Dec 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर - फोटो : bbc
विज्ञापन
‘किन्नर अब नेग नहीं लेते जबरिया टैक्स वसूलते हैं। मुंह मांगी रकम न दो तो बदसलूकी ऊपर से। इसलिए सरकार अब इन पर रियायत बंद करे। किन्नारों पर लगाम लगे और उनकी कमाई पर टैक्स वसूला जाए।’ शहर की एक महिला ने पीएमओ को लेटर भेजकर यह सुझाव दिया तो पीएमओ ने जांच बैठा दी।
विज्ञापन


मामला मुख्यमंत्री कार्यालय से होते हुए स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज चिट्ठी वापस पीएमओ भेज दी है। पुलिस ने जवाब दिया है कि किन्नरों पर टैक्स लगाना उसके बस की बात नहीं, यह काम सरकार का है, वही करे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1000 के नोट बंद कर कालेधन वालों पर वार किया तो  शहर की एक महिला के मन में किन्नरों से टैक्स वसूली का ख्याल आया। लंबे समय परिवार, रिश्तेदार और आस पड़ोस के घरों में किन्नरों की मनमानी के तमाम मामले देख चुकी गांधी नगर की इस महिला ने दस नवंबर को एक फैक्स पीएमओ को भेजा था।
विज्ञापन


जिसमें महिला ने कहा था कि वह और उसके पड़ोसी किन्नरों की मनमानी से परेशान हैं। पूरे शहर का कमोबेश यही हाल है। घर में बच्चा हो, मकान बने या फिर तीज त्यौहार... किन्नर नेग के नाम पर जबरिया टैक्स वसूलते हैं।

मनमाना नेग न मिले तो बदसलूकी करने पर उतर आते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित खत में महिला ने सुझाव दिया कि सरकार को किन्नरों से भी टैक्स वसूलना चाहिए। क्योंकि इनकी कमाई लाखों रुपये में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें