फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सटीक सर्जरी की सुविधा देती है आधुनिक रोबोटिक तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित मेहरोत्रा एंडो सर्जरी ट्रेनिंग एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय रोबोटिक एवं एडवांस्ड लैप्रोस्कोपी प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। डॉ. मगन मेहरोत्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य आधुनिक रोबोटिक, एंडोस्कोपिक और एडवांस्ड लैप्रोस्कोपी तकनीकों को बढ़ावा देना और भविष्य के सर्जनों को अत्याधुनिक प्रायोगिक प्रशिक्षण उपलब्ध करना है।
विज्ञापन

समापन समारोह होटल रीजेंसी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रोबोटिक सर्जन डॉ. मगन मेहरोत्रा, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीना मेहरोत्रा, विशेष अतिथि डॉ. मनीष बैजाल, डॉ. अनुभव विंदेल और डॉ. गौतम कुमार ने किया। डॉ. मगन मेहरोत्रा ने कहा कि उन्नत रोबोटिक तकनीकें इंगुइनल और वेंट्रल हर्निया रिपेयर में सटीकता, सुरक्षा और कम रिकवरी समय के नए मानक स्थापित कर रही है।
यह छोटे चीरों के माध्यम से बेहतर दृश्यता, अधिक लचीलेपन और सटीकता के साथ सर्जरी करने की सुविधा देती हैं। इससे मरीजों को दर्द कम होता है और वह जल्दी ठीक होकर सामान्य जीवन में लौट पाते हैं। उन्होंने आधुनिक रोबोटिक, हर्निया रिपेयर और एडवांस्ड लैप्रोस्कोपी का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया। डेमो में पोर्ट प्लेसमेंट, मेश की उचित पोजिशनिंग, प्री-पेरिटोनियल स्पेस की पहचान, टेंशन फ्री रिपेयर जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ अन्य डॉक्टरों ने भी इंगुइनल हर्निया, प्राइमरी वेंट्रल हर्निया, इंसिजनल हर्निया के बारे में प्रस्तुति दी। इस दौरान जूनियर सर्जनों और विशेषज्ञों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों का कहना है कि ऐसे उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा सर्जनों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण हैं।
ये लोग रहे मौजूद
रोबोटिक एवं एडवांस्ड लैप्रोस्कोपी प्रशिक्षण का समापन समारोह में डॉ. संजय साह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. विराग श्रीवास्तव, डॉ. अमित रस्तोगी, डॉ. महक अग्रवाल, डॉ. नितिन अग्रवाल, डॉ. समीर गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. आदित्य विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें