फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जाएगी मोड़ातैया झील

विज्ञापन
मोडातैया झील को विकसित करने का शुरू हुआ काम। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के अगवानपुर पाकबड़ा बाईपास मार्ग पर स्थित मोड़ा तैया झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। देखरेख के अभाव में सूखती जा रही इस झील को जल संचय का उत्तम श्रोत बनाने के लिए 125 लाख रुपये की लागत से इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है। पहले की तरह ठंड के मौसम में यहां साइबेरियन पक्षी भी आते रहे इसके लिए माकूल माहौल तैयार किया जाएगा। 15 सितंबर तक इस झील के पहले चरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के मुताबिक एक दशक पहले तक इस झील में ठंड के दिनों में विदेशी मेहमान पक्षियों की आमद हुआ करती थी। झील में खिले कमल इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते थे। साइबेरियन पक्षियों की आमद झील की सुंदरता को दोगुना कर देती थी। काफी लोग इस नजारे को देखने जाते थे, लेकिन देखरेख के अभाव में झील में पानी कम होता गया। उसमें जलकुंभी व अन्य घासें उग आने के कारण मेहमान पक्षियों का आना भी न के बराबर रह गया। 13 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से करते आ रहे थे। कमिश्नर आंजनेय कुमार के निर्देश पर एमडीए वीसी मधुसूदन हुल्गी ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य शुरू करा दिया है। बोर्ड की बैठक में इसके लिए 125 लाख रुपये स्वीकृत होने के बाद जेसीबी, पोकलैंड मशीनों से इसकी खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है।
000
झील की मिट्टी से ही तैयार होगी आकर्षक झील
मुरादाबाद। एमडीए के मुख्य अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि झील को तीन भागों में बांट कर खुदाई की जा रही है। आंतरिक भाग की तीन मीटर गहरी खुदाई की जाएगी। बीच में दो मीटर तथा किनारे एक मीटर की खुदाई की जाएगी। खास बात यह रहेगी कि झील से निकली मिट्टी का उपयोग झील की प्रस्तावित डिजाइन में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

000
झील के बीच बनेगा टापू
झील के बीच टॉपू बनाया जाएगा। इस टॉपू को कुछ इस तरह डिजाइन किया जाएगा जिससे मेहमान पक्षी उसे अपने लिए सुरक्षित और अनुकूल महसूस कर सकें। ऐसा कर यहां पूर्व की भांति मेहमान पक्षियों की आमद को बढ़ावा मिलेगा।
000
सात मीटर चौड़ा बनेगा बंधा
झील के चारों ओर खुदाई से निकली मिट्टी से सात मीटर चौड़ा बंधा बनाया जाएगा। इस पर पाथ वे का निर्माण होगा। भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, संचयन एवं रिचार्जिंग के दृष्टिकोण से झील के आसपास के गांव का पानी झील में पहुंचाने के लिए उसकी परिधि में 100 मीटर के अंतराल पर 900 मिमी व्यास के आरसीसी ह्यूम पाइप लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। वहां बैठने के लिए बेंच आदि लगाई जाएगी।
000
क्षेत्र में जमीनों की बढ़ेगी कीमत, जलस्तर भी बढ़ेगा
मुरादाबाद। ग्राम पंचायत मोड़ा तैया की प्रधान सुबोध कुमारी और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नो सिंह एमडीए द्वारा विकसित की जा रही झील को लेकर काफी खुश नजर आए। दोनों ही लोग पिछले काफी समय से इसकी मांग भी करते आ रहे थे। दोनों ने बताया कि इससे जिले को जहां एक बेहतर पर्यटन स्थल मिलेगा वहीं आसपास के क्षेत्र की जमीनों के भी दाम बढ़ जाएंगे। भू-जल स्तर बढ़ने का लाभ भी आसपास के इलाके के किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें