फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 शिक्षकों ने पाया सम्मान, बोले-मां तुझे प्रणाम

विज्ञापन
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रवजलित करते अति? - फोटो : CITY
विज्ञापन
‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत किया शिक्षकों का सम्मान
विज्ञापन

या
29 शिक्षकों ने पाया सम्मान, बोले-मां तुझे प्रणाम
टिमिट में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। समाज में शिक्षकों के सम्मान की तुलना किसी अन्य पद से नहीं की जा सकती है। यदि किसी व्यक्ति को आज भी उसके शिक्षक दिखाई देते हैं तो कृतज्ञता से उस व्यक्ति के हाथ शिक्षकों के पैरों को छूने की तरफ बढ़ जाते हैं। ये बातें जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
टिमिट सभागार में आयोजित इस समारोह में 29 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालयों में कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज जो भी सफल लोग हैं, उनमें अभिभावकों के साथ शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है, क्योंकि उनकी शिक्षा की नींव मजबूत थी। अच्छी शिक्षा से बच्चे अच्छे नागरिक के रूप में निखरकर आते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को समय देने, उनसे संवाद कायम रखने और उनकी समस्याओं को समझने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में बढ़े हैं संसाधन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को देखकर लग रहा है कि हमारा देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। पहले की तुलना में आज सरकारी विद्यालयों में संसाधन बढ़े हैं। अब आवश्यकता शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की है।
विद्यार्थियों की कलात्मकता को सराहा
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को जब मंच पर सम्मानित किया जा रहा था, तो जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की कलात्मकता की प्रशंसा करते हुए उनसे चित्र को बनाते वक्त के उनके मनोभावों की जानकारी ली। इस कला को आगे भी निखारते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम में गणपति बप्पा मोरया, ऐ मेरी जमीं अफसोस नहीं, मैं लड़ जाना मैं लड़ जाना आदि गानों पर वैश्य डांस ट्रूप के सदस्यों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। टीम में अमित वैश्य, विशाखा, तीर्थ अग्रवाल, आकांक्षा, प्रियांशु शामिल आदि रहे।
ये शिक्षकों किए सम्मानित
हिंदू कॉलेज से डॉ. बीबी सिंह, दयानंद कॉलेज से सेवानिवृत्त डॉ. राजकुमारी सिंह, गोकुलदास कॉलेज से सेवानिवृत्त डॉ. शशि अरोरा, हिंदू कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. एसडी शर्मा, सेवानिवृत्त डॉ. आरके बंसल, पीएमस स्कूल से अश्विनी दुबे, केसीएम स्कूल से सीमा शर्मा, सेंटमेरी से प्रीति अग्रवाल, एसएस चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल से विकास अग्रवाल, एसएस चिल्ड्रन से आरके सिंह, शिरडी साईं पब्लिक स्कूल से कमल सिंह, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल से वर्गीश जोसेफ, विल्सोनिया से रजनीश शर्मा, स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज से पूनम अरोरा, आर्यभट्ट इंटरनेशनल से सचिन सिंह, शालिनी सिंह, अंकन चक्रवर्ती, शुभम शर्मा, प्राथमिक विद्यालय इमरपुर सिरसी कुंदरकी से रेखा रानी, प्राथमिक विद्यालय वोवदवाला पश्चिम ठाकुरद्वारा से राकेश कुमार, कंपोजिट विद्यालय मथाना छजलैट से रिहाना नसरीन, प्राथमिक विद्यालय चंगेरी से खिलेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय कुकरझुंडी भगतपुर टांडा से एकता, वीकेएस से पूनम, सीएल गुप्ता से सुधा, सिमरन, समीर, शिवांगी, गांधी नगर पब्लिक स्कूल दर्पण सहगल को सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में इन्हें दिए गए पुरस्कार
चित्रकला प्रतियोगिता में जिया मिर्जा, शगुन सैनी, युवराज, निष्ठा देशपाल, ईशा शर्मा, शौर्य वर्मा, अक्षत, शुद्धि, अब्दुल कलाम नदीम, प्रणव वर्मा, मनीषा, रिचा, इशिका आजाद, अलिना, साक्षी को प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।
57 वर्ष पढ़ाने और 52 वर्ष शोध कार्य कराने का प्रो. एसडी शर्मा को है अनुभव
हिंदू कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त 76 वर्षीय प्रोफेसर एसडी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। प्रोफेसर शर्मा रसायन विज्ञान विषय पिछले 57 वर्षों से पढ़ा रहे हैं और उनका शोध कार्यों का अनुभव 52 वर्ष है। उन्हें प्रदेश और देश में विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2019 और 2022 में इंटरनेशनल साइंटिस्ट अवॉर्ड के तहत उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
........
प्रायोजकों के नाम
आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल से अभिषेक अग्रवाल, सीएल गुप्ता से गरिमा सिंह, बेवॉचर्स से करन अरोरा, शिव अर्चना ज्वैलर्स से दीपक गुप्ता, यस सोसायटी से पुनीत आर्य, रेजोनेंस इंस्टीट्यूट से प्रदीप वार्ष्णेय एवं सुनीत सक्सेना, आकाश इंस्टीट्यूट से विवेक शर्मा, अवनि श्री इंफ्रा बिल्डर्स से अवनीश शर्मा, एल्पाइन पब्लिक स्कूल से कंचन चौहान, सीएमएस से एडवोकेट शिशिर गुप्ता और प्रियंका गोयल।
ये बोले चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता
कोट 1
हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कठिन संघर्षों के बाद हमें आजादी दिलाई थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जब भी हम याद करते हैं हमारे मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी तस्वीर बनाई।
अक्षय प्रताप सिंह, प्रथम पुरस्कार विजेता
कोट 2
आजादी का हम सभी के लिए ही बहुत महत्व है। भारत मां की रक्षा के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान तक गवां दी। शूरवीरों को तस्वीर के माध्यम से सम्मान देने की कोशिश की।
प्रिंस राघव, द्वितीय पुरस्कार विजेता
कोट 3
हमारे देश में विभिन्न धर्मों के लोग एकसाथ रहते हैं। सारे त्योहार खुशी-खुशी एकसाथ मनाते हैं। विभिन्न धर्मो के चिन्हों को एकसाथ तिरंगे में बनाकर तस्वीर के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता को दर्शाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सुरम्या मुदगिल, तृतीय पुरस्कार विजेता

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक व शिक्षकाओं को- फोटो : CITY

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक व शिक्षकाओं को- फोटो : CITY

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सास्कृतिक कार्यक्रम ?- फोटो : CITY

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिवार पर लगी प्रत- फोटो : CITY

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित कर?- फोटो : CITY

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सम्?- फोटो : CITY

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम की कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को सम्मानित क?- फोटो : CITY

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें