फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 मोबाइल के साथ छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबडा(मुरादाबाद)। पाकबड़ा पुलिस ने आधा बदमाशों को गिरफ्तार लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 61 मोबाइल भी बरामद किए हैं। गुरुवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी नगर अमित आनंद ने गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन में मोबाइल लूट करने वाले गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को थाना गलशहीद क्षेत्र के रहने वाले मुकेश के साथ हुई लूट की घटना हुई थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी छह बदमाश नदीम, सलीम उर्फ टोनी, फैज उर्फ टाइगर,नसीम, वसीम, सरताज निवासी नगर पंचायत पाकबडा को गिरफ्तार कर घटना खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से 61 मोबाइल, एक अवैध तमंचा और एक चाकू बरामद किया। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम सभी एक साथ खेलकूद कर बढ़े हुए हैं। शौक पूरे करने के लिये चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। ज्यादातर मोबाइल चोरी व छीनकर इकट्ठा किए हैं। लूट के मोबाइल को अपने साथी सरताज निवासी महलकपुर रोड कस्बा पाकबडा और वसीम निवासी भट्ठा नंबर एक महलकपुर माफी रोड पुराने थाने के पीछे कस्बा पाकबडा को देते थे। ये दोनों मोबाइल को रिपेयर व चोरी के मोबाइल बेचने की दुकान करते हैं। सरताज और वसीम मोबाइल की आईईएमआई अदला बदली करते थे। उन्होंने बीते सोमवार को नगर मे शराब की दुकान के पास से एक मोबाइल और दो हजार रूपये की लूट की थी। दो सप्ताह पहले रतनपुर कलां के एक युवक से डींगरपुर तिराहे पर रात के अंधेेरे मे लूट की थी। सभी बदमाशों के खिलाफ चोरी और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने सभी बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें