फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। अज्ञात बदमाशों ने नगर में कमालपुरी चौराहे के पास स्थित मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और मोबाइल के फोल्डर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया । जबकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन

थाना डिलारी के गांव नाखूनका निवासी महताब अली ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि कमालपुरी चौराहे पर उनकी दुकान फैजान कम्युनिकेशन के नाम से चलती है। बृहस्पतिवार को सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर गल्ले में रखें 2.21 लाख रुपये गायब थे। वहीं दुकान के अंदर 60000 रुपये के फोल्डर भी अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिए। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा करने की मांग की।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। क्योंकि पहले 15000 की नकदी चोरी होने की बात कही गई थी। फिर धनराशि को ज्यादा बताया गया। पहले एक ताला खुला हुआ बताया गया था। पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है और जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें