मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
डीएसपी दर्वेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुराना आरटीओ ऑफि स चक्कर की मिलक निवासी लईक अहमद ने केस दर्ज कराया था। इसमें लईक ने बताया था कि वह स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। लईक ने बताया था कि 24 जनवरी की रात वह सीएमओ कार्यालय के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आ गई थी। वह जेब से मोबाइल निकाल कर सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगा था। इसी दौरान बाइक सवार उसका मोबाइल लूट कर भाग गए थे। इस मामले में आरोपी रिषभ निवासी जिगर कालोनी थाना सिविल लाइंस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।