फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के मोबाइल मैसेज ने दंपति की जिंदगी में घोला जहर

Mon, 26 Oct 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर पड़े मैसेज ने दंपति की जिंदगी में जहर घोल दिया। पति के मोबाइल पर आए मैसेज पढ़कर पत्नी ने उससे झगड़ा किया। विवाद बढ़ा तो गुस्साए पति ने पत्नी को पीट दिया। तनावपूर्ण हो चुका मामला दोनों परिवारों तक पहुंचा। मोबाइल की जांच हुई तो पता चला कि पति दूसरे का मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन



उस पर पड़ा मैसेज पुराना और दूसरे शख्स से संबंधित था। अब दोनों परिवार दंपति को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में परचून की दुकान चलाने वाले युवक की शादी तीन माह पहले अमरोहा की युवती संग हुई थी। दोनों परिवारों ने शादी बड़े धूमधाम के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक तो पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहे।


लेकिन इसके बाद अनबन शुरू हो गई। पत्नी ने अपने मायके में पति की शिकायत की। उसने अपने पति पर आरोप लगाया कि उनके किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। मामला दोनों परिवार के बीच पहुंच गया। इसे लेकर पति पत्नी के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद महिला ने मोबाइल के मैसेजों को सबके सामने पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन



जब जाकर विवाद की असली वजह दोनों परिवारों के सामने आई। जबकि जिस मोबाइल को युवक इस्तेमाल कर रहा था वह किसी दूसरे व्यक्ति का मोबाइल था। उसमें पड़े पहले के मैसेजों को ही महिला ने पढ़ा था। युवक ने बताया कि मेरा मोबाइल खराब हो गया था। इस मोबाइल को उसने ठीक कराने के लिए एक दुकानदार को दिया था।


तब दुकानदार ने अपना मोबाइल मुझे दे दिया था। लेकिन मोबाइल के इनबॉक्स में पड़े मैसेज डिलीट नहीं हुए थे। देहरादून की रहने वाली मैसेज भेजने वाली लड़की से बात की गई। तब जाकर नवदंपति के बीच पैदा हुई गलतफहमी दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें