फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में कपड़ा व्यापारी से मोबाइल और सोने की चंद लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश व्यापारी से मोबाइल और सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। घटना के समय वह टहलने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस और कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आस पड़ोस की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बाजार गंज निवासी सचिन कुमार ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास उनका कपड़े का शोरूम है। वह रोज की तरह शनिवार शाम भी टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे। वह कंपनी बाग में टहलने के बाद पैदल ही घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह जेल के सामने डाकखाने के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान जैन मंदिर की ओर से एक पल्सर बाइक तेजी से आई और सचिन के पास आकर कुछ धीमी हो गई। जिस पर दो युव सवार थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। सचिन कुमार कुछ समझ पाते। इससे पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे वह सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने व्यापारी से मोबाइल छीन लिया और गले से सोने की चेन भी तोड़ ली। व्यापारी जब तक खड़े हुए तब तक बदमाश कोतवाली की ओर बाइक दौड़ाकर तेजी से भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी सहंसर वीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें