फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह जीआरपी मुरादाबाद, चोरी से पहले ही सामान के साथ पकड़ लिया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीआरपी ने ट्रेन से यात्री का बैग और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। जीआरपी के मुताबिक आरोपी नीशू ने 10 अप्रैल को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एस 11 कोच पर सीट नंबर 07, 08 पर यात्रा कर रहे व्यक्ति का बैग चोरी किया था। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार को उसे प्लेटफार्म नंबर एक पर बने ड्राइवर बॉक्स रूम के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को जीआरपी ने ट्रेन संख्या 04007 सद्भावना एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। जीआरपी का कहना है कि आरोपी एहसान, निवासी थाना हयातनगर संभल ने 28 मई को सद्भावना एक्सप्रेस के डी-3 कोच में सीट नंबर 54-55 पर यात्रा कर रहे व्यक्ति का मोबाइल चुराया। शुक्रवार दोपहर 12.50 बजे उसे आरोपी को प्लेटफार्म नंबर एक से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें