फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन हड़पने के लिए बनवा लिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने आरोप है कि आरोपियाें ने उसके चाचा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के डिडौरी निवासी राजेंद्र सिंह ने बरेली जनपद के शाहपुर कुईया निवासी शिवराज और मझोला क्षेत्र के रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसके चाचा मनीराम की 2007 में मौत हो गई थी। उनकी जमीन को हड़पने के लिए आरोपी रणजीत सिंह और शिवराज ने चाचा का फर्जी प्रमाणपत्र दिल्ली के छावनी बोर्ड से बनवा लिया। जिसमें मौत की तारीख 13 मई 2009 बताई गई। इसमें चाचा मनीराम का पता और मृत्यु का स्थान पी-58/5 सर्वेंट क्वार्टर ऑफिसर्स मेस सीओडी दिल्ली कैंट दिखाया गया, जबकि स्थाई पता गांव डिडौरी मुरादाबाद दर्शाया गया। राजेंद्र सिंह का कहना है कि उसके चाचा कभी दिल्ली नहीं गए थे। मझोला थाना प्रभारी विप्लव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें