फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे की जंग में निपट गए चारों विधायक

Thu, 29 Dec 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच छिड़ी जंग में संतुलन बनाने में नाकाम जिले के चार विधायकों को मोहरा बनने की कीमत टिकट कटवाकर चुकानी पड़ी। दरअसल सरकार को खुश करने के कवायद में चारों विधायकों ने संगठन से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन


नौबत यहां तक पहुंच गई कि सीएम अखिलेश यादव की रथयात्रा के दौरान लगे होर्डिंग - बैनर और पोस्टरों तक से शिवपाल नदारद दिखे। जिन विधायकों का टिकट कटा है उनमें से कुछ ने शिवपाल के खिलाफ खुली बयानबाजी की तो कुछ ने कहा था कि चाचा - भतीजे की जंग में वो सीएम के साथ हैं।

समाजवादी परिवार में छिड़ी जंग जग - जाहिर होने के बाद शिवपाल यादव जब मुरादाबाद पहुंचे थे तो चंद नेताओं को छोड़ बाकी सपा नेताओं ने उनसे दूरी बनाना बेहतर समझा। सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी हों या फिर दूसरे सपा नेता और कई विधायक, सभी शिवपाल से दूर रहे।
विज्ञापन


शिवपाल और अखिलेश की जंग जब थोड़ा और बढ़ी तो विधायकों ने बयानबाजी भी शुरू कर दी। हद तो तब हो गई सपा के कार्यालयों से शिवपाल की तस्वीरें उतार दी गईं और सीएम की रथ यात्रा के दौरान शहर से लेकर हवाई पट्टी तक लगाए गए होर्डिंग - बैनरों से शिवपाल सिरे से गायब दिखे।

जिन विधायकों का टिकट कटा है उनमें शहर विधायक यूसुफ अंसारी का टिकट कटवाने को पार्टी का एक धड़ा पहले से सक्रिय था। ठाकुरद्वारा विधायक को शिवपाल से दूरी बनाना ले डूबा और फहीम को भी शिवपाल से बेरुखी भारी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें