फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाया जल जीवन मिशन का मुद्दा

Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान कांठ विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने जल जीवन मिशन का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाते हुए गुणवत्ता पर भी सवाल किया। विधायक ने कहा कि यह योजना जमीनी स्तर पर अपनी मंशा के अनुरूप सफल होती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


सोमवार को कांठ विधायक कमाल अख्तर ने जल जीवन से जुड़े विषय पर बोलते कहा कि पानी के बिना जीवन असंभव है, लेकिन आज भी प्रदेश के अनेकों गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोग दूषित पानी पीने के से गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन योजना को लेकर कहा कि यह योजना मंशा के अनुरूप सफल होती दिखाई नहीं दे रही है। गांवों में जहां ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं, वहां सिर्फ आसपास के कुछ घरों तक ही पानी पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना में पाइप लाइन नियमानुसार चार फीट गहराई में दबाई जानी चाहिए थी, लेकिन मात्र एक फीट पर ही डाली गई है, डाले गए पाइपों की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं है। सड़कों को खोदने के बाद ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कहा कि पहले सरकार द्वारा सीधे नल कनेक्शन दिए जाते थे, जिनसे लोगों को सीधा लाभ पहुंचता था। लेकिन इसे बंद कर दिया गया है। उन्होंने जल आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, सर्वसमावेशी व टिकाऊ बनाए जाने की मांग उठाई।



सोमवार को कांठ विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा सत्र के दौरान पर्यटन धरोहरों पर भी अपनी बात को रखा। कहा कि कांठ नगर में विश्नोई समाज साथ ही सभी के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सरकार धनराशि दे। ताकि इस स्थल को खूबसूरत बनाया जा सके। वहीं यहां पर मंदिर परिसर में ही ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज की प्रतिमा भी स्थापित कराने का अनुरोध किया। ताकि उनके अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान हो सके। उन्होंने कांठ के प्रकटेश्वर शिव मंदिर लाडलाबाद को जाने वाले रास्तों को बनवाने व मूलभूत सुविधाओं की मांग भी की। कहा कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, रास्ते जर्जर होने से परेशानी होती है। वहीं उन्होंने चक्कर की मिलक स्थित दरगाह हजरत शाह बुलाकी को ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए इसके विकास और संरक्षण के लिए भी बजट की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें