फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक नवाब जान रामपुर में आजम खां से मिले, उनसे की क्षेत्र की राजनीति पर चर्चा

Thu, 23 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां बुधवार को अपने परिवार के साथ रामपुर में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से रामपुर में मिले। विधायक नवाब जान के साथ उनकी पत्नी नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शाइस्ता बेगम और पुत्र अब्दाल खां भी मौजूद थे। उनका रामपुर में पहुंचने पर आवास पर आजम खान के पुत्र अबदुल्ला आजम ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। करीब एक घंटे तक नवाब जान खां और आजम खां के बीच बातचीत हुई। इस दौरान विधायक नवाब जान ने आजम खां से उनकी सेहत पर भी गुफ्तगू की। प्रदेश, मंडल और क्षेत्र की राजनीति पर भी चर्चा की। नवाब जान खां ने बताया कि आजम खां ने साफ सुथरी छवि वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव सपा मजबूती से लड़ेगी और प्रदेश में 2027 में सपा की ही सरकार बनेगी। नवाब जान बताया कि बे जेल में भी दो बार आजम खां से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें