फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट रद्दी हुए तो विधायक प्रत्याशी ने वोटरों में बांट दिए

Wed, 16 Nov 2016 02:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विधायक प्रत्याशी नोट बांटे - फोटो : demo
विज्ञापन
काली कमाई से जुटाए 1000- 500 के नोटों को रद्दी के टुकड़े में तब्दील होता देख एक विधायक प्रत्याशी ने वोटरों में पांच - पांच सौ के नोट बांटने शुरू कर दिए हैं। जिले की एक विधानसभा सीट से एक पार्टी का यह घोषित प्रत्याशी अभी तक 1.5 करोड़ रुपये से अधिक वोटरों के बीच बांट चुका है।
विज्ञापन


जिन्हें नोट मिल गया वो खुश हैं, जिन्हें मिलना बाकी है उन्हें नेताजी का संदेशा मिल चुका है। नेता ने अपने एजेंटों की मार्फत पूरे इलाके में कहलवा दिया है कि हरेक घर में प्रति वोटर पांच सौ रुपये के हिसाब से रकम सभी के पास पहुंचेगी। लेकिन ब्लैक मनी को वोटरों में बांट रहा यह नेता अब आईबी की नजरों में चढ़ चुका है। 

प्रदेश के एक प्रमुख सियासी दल से ताल्लुक रखने वाला यह नेता इन दिनों इलाके में चर्चाओं में है। नोटबंदी के बाद से ही यह नेता अपनी ब्लैक मनी को ठिकाने लगाने की जोड़तोड़ में जुटा था। काले को सफेद करने में नाकाम रहने पर इस नेता ने वोटरों में रकम बांटने का सिलसिला शुरू कर दिया। यह नेता एक राजनीतिक दल का घोषित प्रत्याशी है, लिहाजा इसने अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटरों को प्रति वोटर पांच सौ रुपये का नोट देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नोट बांटने का काम इस नेता के खास सिपहसलार कर रहे हैं। लेकिन वोटरों से नेता भी मुलाकात कर रहा है। नोट देने के साथ ही नेता वोटरों से वोट देने का वचन भी ले रहा है। नोट की चाहत में वोटर भी वायदा कर दे रहे हैं कि नेताजी वोट आपको ही देंगे। बड़े पैमाने पर इलाके में रकम बंटी तो पब्लिक में चर्चा शुरू हो गई। भनक लगने के बाद आईबी ने अब इस नेता की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें