फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक ने किया सपा को मजबूत करने का आह्वान

Sat, 25 Jul 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने शुक्रवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली, रास्ते, जलभराव, पेंशन और राजस्व संबंधी शिकायतें सामने आईं। कुछ लोगों ने सड़क और नाला निर्माण की मांग भी रखी। विधायक ने कहा कि सपा हमेशा महापुरुषों के सिद्धांतों पर चली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए भी कहा।
इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, सतपाल सैनी, डॉ. अली सैफी, राशिद सैफी, मौनिश पठान, सलीम अहमद, अमजद अली, फैजान, अयान, अनस, सहल दिलशाद, जैनुल एडवोकेट, सगीर अहमद, नईम अंसारी, डॉ. दानिश, चौधरी अंजार, चौधरी सकलेंन, अशोक जाटव, जैनुल आबेदीन, उस्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें