फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव

Mon, 22 Sep 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। मंगूपुरा गांव में शनिवार की शाम से लापता धीर सिंह 25 वर्ष का शव गांव के जंगल में पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला। सीओ और थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

मंगूपुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का बेटा धीर सिंह हरियाणा राज्य में एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन नौकरी करता था। तीन दिन पहले धीर सिंह को तेज बुखार आने पर हालत बिगड़ने पर वह अपने गांव मंगूपुरा लौटा आया। धीर सिंह के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह यह कहकर घर से निकला कि थोड़ी देर में वापस आ रहा है। देर रात तक घर वापस न लौटने पर गांव के आस पास और रिश्तेदारियों में जाकर तलाश की। रविवार शाम जंगल में तलाशने के दौरान उनके ही उड़द के खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ पर उनके बेटे का शव लटका मिला।
थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि खेत में घने होकर खड़े हुए पॉपुलर के पेड़ों में लकड़ी की बल्लियों से टांड बना हुआ था। उसी टांड में रस्सी बांधकर पेड़ के सहारे धीर सिंह का शव लटका हुआ था। धीर सिंह के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए। मौत का सही कारण जानने के लिए धीर सिंह का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार धीर सिंह की शादी अपनी भाभी सविता की मौसेरी बहन सरिता निवासी गिरधरपुर जिला इलाहाबाद से पांच साल पहले हुई थी। धीर सिंह और सरिता से पैदा तीन साल का बेटा परमजीत है। लगभग तीन माह पहले सरिता की बहन अधिक बीमार हो जाने पर वह अपने मायके गिरधरपुर चली गई थी तब से वहीं रह रही है। सविता के अनुसार धीर सिंह और सरिता के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। धीर सिंह अपने पांचों भाईयों में सबसे छोटा था। उसके चार बड़े भाई रायसिंह, भाय सिंह, जगत सिंह और नवल सिंह हैं। पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर सूचना दर्ज कर पुलिस ने धीर सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें