फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेलते समय लापता हुए मासूम का शव ईंट भट्ठे के गड्ढे में मिला, परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

Mon, 14 Jun 2021 11:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

दिलशाद का छह वर्षीय बेटा अफशान रविवार की सुबह 11 बजे बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। खेलते हुए गांव के बाहर अपने परिवार के खेतों पर पहुंच गया। अन्य बच्चे भी साथ में थे। इसी दौरान मासूम लापता हो गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Local Source
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बच्चों के साथ खेलते समय अचानक लापता हुए छह वर्षीय मासूम का शव गांव के बाहर ईंट भट्ठे के गड्ढे में मिला है। शव मिलने की जानकारी परिजनों के हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


परिजनों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पंचनामा भर शव परिजनों को दे दिया गया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी दिलशाद का छह वर्षीय बेटा अफशान रविवार की सुबह 11 बजे बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। 

खेलते हुए गांव के बाहर अपने परिवार के खेतों पर पहुंच गया। अन्य बच्चे भी साथ में थे। इसी दौरान मासूम लापता हो गया था। सोमवार को परिजन तलाश कर रहे थे। इसी दौरान चार फिट गहरे ईंट भट्ठे के गड्ढे में मासूम का शव मिला। परिजनों ने मासूम के साथ हादसा माना है और कार्रवाई से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


मासूम का शव मिलने की सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मासूम के पिता ने बताया कि उनका बेटा खेलते समय लापता हुआ था। किसी तरह गड्ढे में पहुंच गया और डूब गया। मासूम के पैर के निशान भी गड्ढे के आसपास घुसते हुए मिले हैं। 

सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठा गांव हरसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति का है। ईंटों की पथाई के समय इस गड्ढे को बनाया गया होगा। जिसमें बरसात का पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें