फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसके दो साल से प्रेम संबंध थे। आरोपी युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया था। युवती का कहना है कि जब भी उसने शादी के लिए कहा। आरोपी टाल मटोल कर देता था। पंद्रह दिसंबर को भी युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया था। तब आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने ज्यादा परेशान किया तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मूंढापांडे थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें