फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, थाने जा रहे पति को घेरकर पीटा

सार

नागफनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़खानी की।पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके पति ने इस मामले की शिकायत करने थाने जा रहे थे, तब आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और पिटाई की।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसके पति खेत पर गए थे। इसी दौरान आरोपी बंगला गांव निवासी आरोपी सिकंदर घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़खानी की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर भाग गया। खेत से पति घर लौटा तो महिला ने आपबीती सुनाई। पूरी बात सुनने के बाद पति थाने शिकायत करने जा लगा। इसी दौरान आरोपी सिकंदर, उसका भाई रवि, पिता रामस्वरूप और उसकी मां आ गए और रास्ते में घेरकर महिला के पति को पीटकर घायल कर दिया। नागफनी थाना प्रभारी जगपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें