फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

सार

सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने डॉक्टर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पीड़ित का आरोप है कि तीन जुलाई को ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने डॉक्टर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महिला ने ननदोई और ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हरिद्वार निवासी डॉक्टर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि तीन जुलाई को ननदोई ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद अपने भाई और मां के साथ मुरादाबाद आ गई। 21 अगस्त को पति व ससुर आए और आश्वासन दिया कि अब उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं होगी। हरिद्वार जाते ही पति ने फिर से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कार और फ्लैट की मांग करने लगे। पीड़ित ने अपने ससुर पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पति, ससुर, ननदोई और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें