मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में 23 दिसंबर को एक छात्रा के साथ रास्ते में एक युवक ने छेड़खानी की थी। इस मामले में छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इसी आधार पर कांशीराम आवास निवासी अंशू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसी प्रकार डबल स्टोरी कांशीराम आवास निवासी शिव कुमार के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।