अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में मदरसे में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खबर है कि गांव के आवासीय मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के साथ मौलाना ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
फिलहाल आरोपी मौलाना फरार है। बताया गया कि घटना 20 दिसंबर की रात की है। शिकायत में कहा गया है कि मौलाना ने बहला-फुसलाकर छात्रा से मदरसे के दूसरे कमरे में दुष्कर्म किया। 23 दिसंबर देर शाम को पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बेटी के साथ मदरसे में दुष्कर्म होने की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।