मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपनी निधि से दिए तीन करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए अपनी विधान परिषद क्षेत्र विकास निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपए दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश सरकार को आर्थिक मदद की जरूरत है लिहाजा उन्होंने अपनी संपूर्ण निधि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने अपने व्यक्तिगत खाते से एक लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में डोनेट किए हैं।