फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मंजिल के कमरे के कुंडे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला बंगलागांव निवासी एक किशोर का शव उसी के घर की तीसरी मंजिल पर कमरे के कुंडे से लटका मिला। परिवार वालों ने पड़ोस की एक किशोरी के परिवार वालों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर खुदकुशी का करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बंगला गांव निवासी व्यक्ति के बेटे का शव रविवार शाम करीब छह बजे घर की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे की छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। शव देख उसके बड़े भाई के होश उड़ गए। परिवार वालों की सूचना पर चौकी इंचार्ज बंगला गांव रामप्रताप मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि किशोर पड़ोस की ही एक किशोरी से प्रेम करता था। इस बात को लेकर किशोरी के परिवार वालों ने कुछ दिन पहले पुलिस चौकी से कुछ शिकायत कर उसे पकड़वा दिया था। पुलिस ने उसे चौकी में बैठा लिया था। किशोरी के परिवार वाले उसको धमकाते और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहते रहते थे। थाने में पकड़वा कर बैठाने व किशोरी के परिवार वालों की धमकी से वह काफी आहत था। भाई का आरोप है कि इसी के चलते किशोर ने खुदकुशी की है। मृतक के भाई ने किशोरी के परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
एसएचओ नागफनी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में मृतक किशोर द्वारा पड़ोस की किशोरी से एकतरफा इश्क के चलते खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले किशोरी के परिवार वालों की शिकायत पर किशोर को पुलिस चौकी में बैठाए रखने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें