मुरादाबाद। रंग-बिरंगे परिधानों से बिखरी छटा, रैंप वॉक के लिए बढ़ते कदम, तालियों की गूंज और प्रतिभागियों के मन में जबरदस्त आत्मविश्वास, कुछ ऐसा ही नजारा था अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आयोजित हुई तीज क्वीन और तीज प्रिंसेज प्रतियोगिता का। तीज क्वीन का खिताब मिली सिक्का को मिला, जबकि तीज प्रिंसेज का ताज कनिष्का सक्सेना के सिर सजा।
टिमिट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की पत्नी गरिमा सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह का मंच मिलने से महिलाओं और युवतियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मुरादाबाद में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए, जिससे मंच पर आते समय लगने वाला डर दूर हो और प्रतिभा निखकर समाज के सामने आ सके।
विशिष्ट अतिथि सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की ट्रस्टी शिखा गुप्ता ने कहा कि त्योहारों की वजह से हमारा जीवन एक उत्सव जैसा हो जाता है, जिसमें उमंग और खुशियां होती हैं। हम महिलाएं सौभाग्यशाली हैं कि हमें अपनी परंपराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। इसलिए हार जीत के बारे में सोचे बिना आत्मविश्वास के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहिए।
कैटवॉक कर दिया परिचय
सभी प्रतिभागियों ने ये है जलवा गाने पर कैटवॉक किया। इसी दौरान अपना परिचय दिया और आत्मविश्वास के साथ जजों के सवालों के जवाब दिए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
लवी सिंह डांस कंपनी के कलाकारों ने गणपति बप्पा मोरिया की धुन पर गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद तुझ पे वार ना सौ बारी जान मैं गीत पर प्रस्तुति देकर माहौल में देशभक्ति के रंग भर दिए। अग्रिमा ने हे गिर नंदन गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। मुस्कान ने मोहब्बत बरसा दे ना तू सावन आया है और दिव्या पांडेय ने तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला गीत प्रस्तुत किया।
इनको मिले खिताब
मिली सिक्का को तीज क्वीन के अलावा बेस्ट पर्सनेलिटी का खिताब भी मिला। इसके अलावा बेस्ट मेकअप और तीज क्वीन की सेकेंड रनरअप पल्लवी जैन रहीं। फर्स्ट रनरअप हिमांतिका खत्री, बेस्ट वॉक भावना चौधरी, बेस्ट कॉन्फिडेंट दीपा अग्रवाल रहीं। प्रिंसेज वर्ग में तीज प्रिंसेज का खिताब कनिष्का सक्सेना को मिला। फर्स्ट रनरअप राधिका अग्रवाल और सेकेंड रनरअप काजल रहीं। बेस्ट मेकअप शिवानी सैनी, बेस्ट पर्सनेलिटी प्रियांशी अग्रवाल, बेस्ट वॉक प्रशस्ति, बेस्ट कॉन्फिडेंट राधिका अग्रवाल रहीं।
ये रहीं निर्णायक मंडल की सदस्य
प्रियंका गोयल, मेघा सुनेजा, एकता जैन, कोमल गांधी, मानुषी रस्तोगी, अपूर्वा शर्मा।
इनकी रही मौजूदगी
रितु अग्रवाल, डॉ. सुषमा राठी, रूपाली अग्रवाल, प्रत्यूषा सिंह, गरिमा सिंह, डॉ. रूपा घोष, कंचन चौहान, नेहा कोठीवाल आदि मौजूद रहीं।
संचालक ने पूछे रोचक सवाल
संचालक हुमा ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों से तीज का महत्व जाना तो किसी से स्त्री की परिभाषा पूछी। इसके अलावा फिल्मों के नाम और कुछ गानों के बारे में पूछकर सभी को कार्यक्रम से जोड़े रखा।
इनका भी रहा सहयोग
आईएफटीएम विश्वविद्यालय के एसो. प्रोफेसर डॉ. भारत भूषण अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन समाज से राधिका अग्रवाल, प्रियंका गर्ग का सहयोग रहा।
टिमिट में अमर उजला के मॉ तूझे प्रमाण के तीज क्वीन एंव प्रिसेंस प्रतियोगिता कार्यक्रम में मौजूद व?- फोटो : CITY
टिमिट में अमर उजला के मॉ तूझे प्रमाण के तीज क्वीन एंव प्रिसेंस प्रतियोगिता कार्यक्रम का दीप जलाक?- फोटो : CITY