फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूल में सिलिंडर खत्म होने से नहीं बना मिडडे मील, बांटे गए चने

Thu, 30 Jul 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर गांवड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति जांच की। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 84 में से 26 बच्चे ही उपस्थित मिले। जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए नियुक्त सभी चार शिक्षक मौजूद पाए गए। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में मिडडे मील के तहत खाना नहीं बना था। बच्चों को चना और चिरौंजी खाने को दी गई। उन्होंने बताया कि मिडडे मिल न बनने का कारण रसोई गैस सिलिंडर ख़त्म हो जाना बताया गया। बाद में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नया गैस सिलिंडर लेकर आ गए थे लेकिन खाने की जगह पहले ही चने खिलाए जा चुके थे। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित एप पर भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें