मुख्य अतिथि बोले, छात्र अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए अच्छी पढ़ाई करें
बिलारी। नगर में शाहबाद रोड स्थित डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का शनिवार सुबह वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। समारोह में अतिथियों द्वारा कॉलेज के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष कुमार गुप्ता पहुंचे। कॉलेज के अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह और अन्य प्रबंध समिति सदस्यों ने मुख्य अतिथि को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। समारोह के दौरान कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्र भक्ति गीतों के अलावा कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए अच्छी पढ़ाई करते हुए निरंतर प्रयासरत रहें।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्राें और खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपनी कक्षा में पहला स्थान पाने वाले छात्रों में हर्षिता यादव 6ए, मान्यता 6बी, वंश कुमार 6सी और मोहम्मद इरफान 6बी, अमन कुमार 7ए, कशिश चंद्रा 7बी, रोहित कुमार 7सी और तनवीर अहमद 7डी, धैर्य ठाकुर 8ए, सृष्टि यादव 8बी, हेमंत कश्यप 8सी और वंश अग्रवाल 8डी, अरिहंत कुमार 9ए, ईसा ठाकुर 9बी, देव कुमार 9सी और माधव 9डी, ऋतु गर्ग 11ए, डोली 11बी, चंदन 11सी, एकांशी 11डी और कृष्णकांत 11ई शामिल रहे।