फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्घि को पेड़ से बांध जिंदा जलाकर मार डाला

Sun, 20 Dec 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर शहर से सटे बसंतपुर रामराय गांव में रोंगटे खड़े  कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आ आई। क्रूरता की हद लांघते हुए अज्ञात लोगों ने मंदबुद्घि युवक को पेड़ से बांधकर उसे जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। वह शुक्रवार की रात से गायब था।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर बकरी चराने जंगल पहुंचे बच्चों ने एक पेड़ के नीचे अधजली लाश देखी तो वह घबरा गए। बच्चे दौड़ते हुए गांव आए और उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर मंदबुद्घि युवक के परिजन भी पहुंच गए उन्होंने मौके से मिले अंगोछे और एक थाली से मंदबुद्घि महेंद्र सिंह का शव होने का दावा किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।


पेड़ के नीचे अधजली लाश देखकर जुटी भीड़
कटघर थानाक्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी चंद्रसेन का बसंतपुर रामराय के पास ही आम और अमरूद का बाग है। इस बाग की देखभाल बसंतपुर निवासी चंद्र भान करता है। चंद्रभान के साथ ही उसका मंदबुद्घि भाई महेंद्र भी इसी बाग में अपना ज्यादा समय बिताता था। शुक्रवार की रात महेंद्र खाना खाने के बाद अचानक गायब हो गया था।
विज्ञापन



घर वालों ने सोचा कि शायद वह बाग में ही पहुुंच गया होगा। लेकिन दोपहर तक भी घर नहीं लौटा। इसी बीच गांव के कुछ बच्चे अपनी बकरी लेकर जंगल गए। बकरी बगिया में दूसरी तरफ पहुंच गई। एक बच्चा बकरी लेने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि पेड़ के नीचे एक अधजली लाश पड़ी है। बच्चे की चीख पुकार सुनकर दूसरे बच्चे भी पहुंच गए।


इसके बाद बच्चों ने गांव में आकर बताया कि पेड़ के नीचे कोई जला हुआ पड़ा है। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिलने पर चंद्रभान, उसके भाई विजय और सरजीत के परिजन भी आ गए। चंद्रभान की बहन रूपवती भी पहुंच गई। उसने मृतक की पहचान अपने भाई महेंद्र (35) के रूप में की।


मौके से जली हुई एक रस्सी भी मिली है। जिसका एक हिस्सा पेड़ में बांधा है। जबकि दूसरा हिस्सा युवक के पैर में। जिससे लग रहा है कि महेंद्र को पेड़ से बांधने के बाद उसके ऊपर लकड़ी डालकर आग जिंदा जलाया था। पुलिस ने से जली हुई शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



"महेंद्र के  भाई की तहरीर पर हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाश को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।" -डा. यशवीर सिंह, सीओ कटघर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें