रामपुर में भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद जयाप्रदा एवं महिलाओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां के विरुद्ध जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
ज्ञापन में आजम खां की लोकसभा की संसद सदस्यता को समाप्त कर गिरफ्तारी की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में स्थानीय भाजपा नेताओं समेत जनपद के अधिकतर महिला संगठनों एवं युवाओं ने भाग लिया।