फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: 20 वर्ष से फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने का धंधा कर रहा था महफूज खान, ये है पूरी क्राइम कुंडली

Fri, 07 Apr 2023 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

महफूज खान ने अपने घर में ही फर्जी दस्तावेज बनाने का दफ्तर खोल रहा है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड से लेकर अन्य दस्तावेज भी आरोपी खुद ही तैयार कर लेता था।
विज्ञापन
महफूज खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट बनवाने वाला महफूज खान पिछले बीस साल से इस धंधे में है। उसने थाने, चौकी, एलआईयू में तैनात पुलिस कर्मियों से अच्छे संबंध बना रखे हैं। जिसका फायदा उठाकर वो लोगों के फर्जी दस्तावेज बनवाने में सफल होता रहा। बरेली स्थित पासपोर्ट ऑफिस के कर्मचारी भी उसके संपर्क में हैं। पुलिस पूछताछ में महफूज के भाई और उसके करीबियों ने ये जानकारियां दी हैं।

विज्ञापन


अगवानपुर निवासी महफूज खान ने अपने घर में ही फर्जी दस्तावेज बनाने का दफ्तर खोल रहा है। आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड से लेकर अन्य दस्तावेज भी आरोपी खुद ही तैयार कर लेता था। मुरादाबाद के अलावा, उत्तर प्रदेश क अन्य जनपदों और दिल्ली हरियाणा, पंजाब तक के लोग दस्तावेज बनवाने उसके पास आते थे। खुद को अधिवक्ता बताने वाला महफूज खान पासपोर्ट बनवाने का ठेका लेता था। थाने, चौकी, एलआईयू रिपोर्ट के साथ ही बरेली स्थित पासपोर्ट दफ्तर से पासपाेर्ट जारी कराने की पूरी जिम्मेदारी लेता था।

अगवानपुर में भूरा दलाल के नाम से जानते हैं लोग
दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट जारी कराने में पैरवी करने महफूज खान को अगवानपुर में भूरा दलाल के नाम से जानते हैं। वो किसी भी तरह का दस्तावेज तैयार कर लेता था। कुछ लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं की।

केस में शामिल किए सिपाही और दलाल महफूज खान के नाम
गैंगस्टर दीपक बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने विवेचना में सिपाही अजीत सिंह और अगवानपुर निवासी महफूज खान के नाम शामिल कर लिए हैं। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि महफूज की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

मैक्सिको से गिरफ्तार गिए गए दीपक बॉक्सर के खिलाफ छजलैट थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के जरिए पासपोर्ट बनवा लिया था। आरोपी दीपक बॉक्सर हरियाणा के सोनीपत जनपद के गन्नौर थानाक्षेत्र के धूमर गांव निवासी है लेकिन उसने ने खुद को छजलैट थानाक्षेत्र के नत्था नगला गोपालपुर उर्फ कोकरपुर निवासी रवि अंतिल बताया था। एसएसपी हेमराज मीना सिपाही अजीत सिंह को निलंबित कर दिया था। कांठ थाना प्रभारी को केस की विवेचना सौंपी गई। उन्होंने विवेचना में सिपाही अजीत सिंह और अगवानपुर निवासी दलाल महफूज को केस में आरोपी बना लिया। इसके बाद सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महफूज की तलाश की जा रही है।

छजलैट थाने में दीपक बॉक्सर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विवेचना में सिपाही अजीत सिंह और अगवानपुर निवासी महफूज खान का नाम खोला गया है। सिपाही को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी महफूज की गिरफ्तारी के बाद ही फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिल पाएगी। -हेमराज मीना, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें