फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लक्ष्मण के बाणों से धराशायी हुआ मेघनाद, सुलोचना के विलाप से भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। हसनपुर कलां गांव में चल रही रामलीला में मेघनाद वध और सती सुलोचना के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। पति की मृत्यु का समाचार मिलने पर सुलोचना के विलाप का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान रामलीला परिसर में मौजूद दर्शक मार्मिक दृश्य देखकर भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन

मंचन के दौरान दिखाया गया कि भगवान श्रीराम की सेना के साथ युद्ध करते हुए लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। मेघनाद की मृत्यु का समाचार लंका पहुंचा तो वहां शोक छा गया। पति की मृत्यु की खबर सुनकर सुलोचना विलाप करने लगी। इसके बाद वह अपने पति का शीश लेने के लिए भगवान श्रीराम के शिविर में पहुंची।
भगवान श्रीराम ने सुलोचना के पतिव्रत धर्म और समर्पण का सम्मान करते हुए उसे मेघनाद का शीश सौंप दिया। पति की मृत्यु से व्यथित सुलोचना ने सती होने का निर्णय लिया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय पर दर्शकों ने सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार, रणवीर सिंह, सोविन्दर सिंह, लोकेन्द्र नागर, कमल सिंह, कोसिंदर सिंह, रामधन जाटव, धीरज और कांत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें