मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में अगले चार दिन रेल संचालन बाधित रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को मुरादाबाद दिल्ली रेल मार्ग पर बाबूगढ़- हापुड़ के बीच पुल पर गर्डर डालने का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए तीन- तीन घंटे का ब्लाक लिया गया है। 16 और 17 जनवरी और 23 और 24 जनवरी को ब्लाक रहेगा। इस दौरान मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रद्द की गई है। जबकि तीन ट्रेनों को बीच में रोककर चला जाएगा। इसके अलावा काशी एक्सप्रेस पचास मिनट की देरी से चलेगी। नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच भी पुल के मरम्मत कार्य चलेगा। कोटद्वार नजीबाबाद पैसेंजर गुरुवार को रद्द रहेगी।