फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाक से रेल संचालन ठप, मुसाफिरों ने झेली दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को मेगा ब्लाक की वजह से ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। ट्रेनों के जहां-तहां रुकने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे तक नगीना के पास खड़ी रही। इसके अलावा भी तीन मालगाड़ी समेत दस ट्रेनों बीच में रोक दी गई थीं।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद रेल मंडल में कई जगह रेल ट्रैक पर मरम्मत कार्य चला। नगीना यार्ड और बुंदकी के बीच बुधवार सुबह पांच बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 55 मिनट तक टीआरटी ब्लाक लिया गया था। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया था। गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस तीन घंटे, डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस, काठगोदाम से देहरादून जाने वाल नैनी दून जन शताब्दी ट्रेन बीच में ही रोक दी गई थीं। इसके अलावा करना में दोपहर सवा बारह बजे से दोपहर तीन बजकर बीस मिनट तक ब्लाक लिया गया था। लेकिन ट्रैक चार बजकर दो मिनट पर ठीक हो पाया। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इसके अलावा कटघर यार्ड में बुधवार दोपहर बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक मेगा ब्लाक लिया गया था। जिसकी वजह से तीन मालगाड़ियां बीच में खड़ी रहीं। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मुरादाबाद रेल मंडल के मिलक यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया। जिसके लिए सुबह आठ बजकर 40 मिनट से नौ बजकर चालीस मिनट तक ब्लाक लिया गया था। जबकि दोपहर दो बजकर दस मिनट से शाम चार बजकर दस मिनट तक भी ब्लाक लिया गया। किशनगंज से अजमेर जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस एक घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस 50 मिनट, कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस एक घंटा, प्रयाग घाट से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस 40 मिनट और मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस 50 मिनट बीच में ही रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें