फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़क, जल निकासी के मुद्दे पर अधिकारियों को घेरेंगे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक शनिवार को टाउनहाल स्थित सभागार में होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। छह माह बाद हो रही बोर्ड की इस बैठक में विपक्ष के पार्षद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन न होने, खस्ताहाल सड़क, जल निकासी और सफाई की समस्या को लेकर निगम अधिकारियों व महापौर को घेरेंगे। बैठक में कार्यकारिणी से पास 417 करोड़ रुपये का 2022-23 का बजट भी सदन की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम बोर्ड की पिछली बैठक 22 दिसंबर 2021 को हुई थी। उसके बाद अब सदन की बैठक शनिवार को होगी। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि इसके लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। बैठक का मुख्य बिंदु कुछ माह पहले कार्यकारिणी की संपन्न बैठक में पास 417 करोड़ के बजट को सदन से मंजूरी दिलाना है। महापौर व निगम के अधिकारी इस प्रयास में जुटे हैं। वहीं विपक्ष के पार्षद शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापौर और निगम के अधिकारियों को घेरने का प्रयास बैठक में करेंगे। विपक्ष के पार्षदों ने बताया कि शहर में सबसे अधिक समस्या सफाई को लेकर है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनियां शहर में ठीक से कूड़ा उठान का कार्य नहीं कर रही हैं। जिसके चलते सफाई की समस्या बनी हुई है। किसी वार्ड में अधिक तो किसी में कम सफाई कर्मी हैं। इसके चलते सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जल निकासी की समस्या भी कई वार्डों में है। खस्ताहाल सड़कें तथा सीवर लाइन के खुले अथवा बेतरतीब ढक्कनों से होने वाली समस्या भी है। विपक्ष के पार्षद इन प्रमुख समस्याओं को लेकर महापौर और निगम के अधिकारियों को घेरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें