फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में मेरठ एसटीएफ टीम का छापा, भारी मात्रा में अधछपी और छपी हुई किताबें बरामद

Sat, 22 Aug 2020 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में किताब गोदाम पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में मेरठ की एसटीएफ टीम ने छापा मारा है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में रात 1:00 बजे गजरौला में इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक किताब फैक्टरी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि कल मेरठ में भाजपा नेता सचिन गुप्ता के गोदाम से लगभग 35 करोड़ की नकली पुस्तकें बरामद की गई थी। उन्हीं के गिरोह के एक सदस्य की निशानदेही पर गजरौला में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सचिन गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा गया। 

पुलिस के आने से पहले ही सभी लोग फैक्टरी बंद करके फरार हो गए। इतना ही नहीं यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी निकाल कर ले गए। पुलिस अभी मौके पर है। यहां भारी मात्रा में अधछपी और छपी हुई किताबें रखी हुई हैं। 
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, यह गिरोह ब्लैंक कागज पर किताबों को यहां छापा करता था। इसके बाद तैयार किताबों को बाजारों में भेजा जाता था। यहां मिली किताबें भी करोड़ों रुपये की बताई जा रही हैं। एसटीएफ के मुताबिक सचिन गुप्ता खुद को भाजपा से जुड़ा हुआ बताता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें