मुरादाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग की मेडिटेशन ट्रेनर रितु नारंग ने कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या चिंता, तनाव और अवसाद है। आज का युवा बिना किसी कारण के आत्महत्या कर रहा है। इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए ध्यान अति आवश्यक है। उन्होंने योग-ध्यान के गुणों और लाभों को भी विस्तार से बताया।
रितु नारंग तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की ओर से हर घर ध्यान पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थीं। रितु नारंग को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या प्रो. रश्मि मेहरोत्रा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को अनायास ही तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे उनके व्यक्तित्व का सही और समुचित विकास नहीं हो पाता है। इसके निदान के लिए योग-ध्यान अति आवश्यक हैं। इस दौरान मोहिता वर्मा, डॉ. नाहिद बी, श्री गौतम कुमार, डॉ. सुमित गंगवार, डॉ. पावस कुमार मंडल, डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव, बन्टी सैनी, इशिका ढाका आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो