फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चिकित्साधीक्षक ने बिना पंजीकरण संचालित लैब सील की

Wed, 05 Nov 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सीएचसी बिलारी के चिकित्साधीक्षक डाॅ.राजपाल सिंह ने मंगलवार शाम नगर में स्टेशन रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निकट बिना पंजीकरण संचालित लैब को सील कर दिया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि सोमवार को तहसील समाधान दिवस में नागरिकों की ओर से अधिकारियों को दी गई शिकायत में बिना पंजीकरण के नियमविरूद्ध तरीके से लैब संचालित होना बताया था। संबंधित स्थान पर निरीक्षण के दौरान लैब संचालक मौजूद नहीं मिला, वहां पर केवल एक युवक बैठा मिला जो ब्लड सैंपल संग्रह का काम रहा था। युवक संचालक का पूरा नाम पता नहीं बता पाया तथा लैब संचालन संबंधी अभिलेख दिखाने में भी असमर्थता जताई। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि फिलहाल लैब को सील कर संचालक से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेख न दिखाने पर लैब संचालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें