फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस कारोबार ठप, आज डीएम-एसएसपी से मिलेगी समिति

Mon, 27 Mar 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अवैध स्लाटर हाउस ।
विज्ञापन
चौथे दिन भी शहर में पशुओं का कटान बंद रहा। रविवार को भी मांस की दुकानों पर ताले लटकते रहे। चौपट हो रहे मांस कारोबार को बचाने के लिए गठित बीस सदस्यीय संघर्ष समिति सोमवार को डीएम और एसएसपी से मिलेगी। साथ ही अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी अवैध बूचड़खानाें बंद करा दिया। पिछले चार दिनों से कुरैशी समुदाय का पुश्तैनी मांस कारोबार बंद पड़ा है। शहर में पशुओं का कटान नहीं हो रहा है।

मांस कारोबार बचाने के लिए बीस सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया है। आल इंडिया जमीयतुल कुरैश के महानगर अध्यक्ष हाजी अहसानुल हक कुरैशी ने बताया कि सोमवार को कमेटी डीएम और एसएसपी से मुलाकात करेंगी। जब तक प्रदेश सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जाता तब तक के लिए पशुओं के कटान की इजाजत की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें