फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो टाउनशिप के लिए शिविर लगाकर जमीन खरीदेगा एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए ने शिवालिक और गोविंदपुरम परियोजना के लिए जमीन खरीद की तैयारी पूरी कर ली है। 31 मार्च को कैंप लगाकर किसानों से करीब सौ करोड़ रुपये की जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए किसानों और एमडीए के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। एमडीए बोर्ड ने सितंबर 2023 में शिवालिक सिटी योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत 1250 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक आधुनिक शहर बसाने का खाका तैयार किया गया था। इस नए शहर में आवासीय इकाइयों के अलावा, आईटी पार्क, शिक्षा संस्थान, चिकित्सा सुविधाएं, खेल स्टेडियम, बड़े बाजार और रामगंगा नदी पर दो पुल भी शामिल होंगे। इस परियोजना से लगभग 49 हजार लोगों को आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

शासन ने इस परियोजना के पहले चरण के लिए 200 करोड़ रुपये मुहैया कराए थे। एमडीए अभी तक 16 हेक्टेयर भूमि खरीद चुका है। इस योजना के लिए 11 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। हालांकि, इस योजना का किसान नेताओं ने पहले विरोध किया था।
वहीं दिल्ली रोड से सटी गोविंदपुरम योजना के तहत 20 हेक्टेयर जमीन रजिस्ट्री कराई गई थी। इस योजना का नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिक गोविंद स्वरूप के नाम पर रखा गया है। एमडीए ने अपनी जमीन पर बोर्ड लगाकर पहले ही कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन

अभी 27 हेक्टेयर और जमीन खरीदना बाकी है। टाउनशिप के अंदर स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी हाल, बाजार के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सड़क व अन्य प्रकार की सुविधाएं भी होंगी।
टाउनशिप में कॉमर्शियल प्लॉट और अन्य गतिविधियां शुरू की जाएंगी। शासन इस योजना के लिए 50 करोड़ की धनराशि मुहैया करा चुका है।
एडीएम सचिव अंजूलता ने बताया कि 31 मार्च को भूमि की खरीद के लिए कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों से करीब साढ़े तीन हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें