मुरादाबाद। एमडीए ने बुध बाजार में निर्माणाधीन प्रापर्टी डीलर के अवैध निर्माण को सील कर लिया। यह निर्माण अतिक्रमण कर अवैध ढंग से कराया गया था।
एमडीए को शिकायत मिली थी कि मालवीय नगर निवासी प्रापर्टी डीलर नीटा धमीजा बुध बाजार में अतिक्रमण कर एक मकान का निर्माण करा रहे हैं। इस मामले में प्राधिकरण ने पहले प्रापर्टी डीलर को नोटिस भेजा। उचित जवाब नहीं मिलने पर एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने प्रवर्तन टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस फोर्स लेकर प्रवर्तन टीम ने मकान को सील कर दिया। प्रवर्तन टीम ने चेताया कि आगे निर्माण करने पर प्राधिकरण सख्त कार्रवाई करेगा। ब्यूरो