मुरादाबाद। एमडीए ने प्रकाशनगर में नियमों की अनदेखी कर बनाई गई सात दुकानों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया। आरोप लगाया कि दुकानें अवैध ढंग से बनाई गई थीं।
एमडीए के अधिकारियों ने बताया कि प्रकाशनगर में महेंद्र प्रताप ने बिना नक्शा पास कराए चालीस वर्ग मीटर में दो दुकानें बना ली थीं। पवन कुमार ने भी बिना नक्शा पास कराए एक दुकान बनाया था। स्थानीय विकास कुमार ने बिना नक्शा पास कराए 42 वर्गमीटर में दो दुकानें बनवाई थी। अशोक कुमार की 45 वर्गमीटर में बनाई गईं दुकानों को एमडीए ने नहीं छोड़ा। प्राधिकरण ने उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम के अंतर्गत सभी दुकानदारों को अवैध निर्माण रोकने का नोटिस जारी किया था। एमडीए के अभियंताओं का कहना था कि प्रकाश नगर चौराहे के पास, मझोला क्षेत्र में 200 वर्ग मीटर भूमि पर अभिषेक मल्होत्रा ने अवैध ढंग से दुकानों का निर्माण किया था। इस मामले में सुनवाई के बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया। एमडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को सात दुकानों को सील कर दिया। जांच में पाया कि निर्माण कार्य में कई मानकों का उल्लंघन किया गया है। दुकानों के सील की कार्रवाई का नेतृत्व अभियंता सागर गुप्ता से साथ गिरीश पांडे ने किया।