फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी को पहला स्मार्ट चौराहा देगा प्राधिकरण

Sat, 17 Oct 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की सूची में शुमार हो चुके मुरादाबाद को बहुत जल्द एक स्मार्ट चौराहा मिलने जा रहा है। शुरुआत रामपुर रोड से हो रही है। रामपुर रोड पर शहर के मुख्य एंट्रेस प्वाइंट हनुमान मूर्ति तिराहे को स्मार्ट बनाने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन



इसके लिए बाकायदा दिल्ली से केंद्र सरकार की कंपनी को बुलाकर तिराहे का आधुनिक डिजाइन तैयार कराया गया है। शहर के इस पहले स्मार्ट चौराहे के ब्यूटीफिकेशन और ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। प्लानिंग इस तरह की गई है कि इस व्यस्त तिराहे पर बिना रुके निर्बाध गति से वाहन दौड़ सकें।



मुसलिम बहुल आबादी वाले संभल और रामपुर रोड अभी तक सुविधाओं और विकास के मामले में उपेक्षा के शिकार रहे हैं। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने भी इन दोनों मार्गों पर अपनी योजनाएं तो बसाईं लेकिन सुविधाओं के नाम पर इधर से हमेशा नजरें फेरे रहा। अब एमडीए ने इन दोनों मार्गों के सौंदर्यीकरण का फैसला किया है।
विज्ञापन



शहर के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने के बाद एमडीए वीसी जंग बहादुर यादव ने रामपुर रोड पर स्थित हनुमान मूर्ति तिराहे को शहर के पहले स्मार्ट चौराहे के लिए चुना है। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से केंद्र सरकार द्वारा नामित कंपनी के इंजीनियरों ने एमडीए इंजीनियरों और टाउन प्लानर के साथ मिलकर करीब एक माह तक स्टडी करने के बाद हनुमान मूर्ति तिराहे के सुंदरीकरण और ट्रैफिक मैनेजमेंट का खाका तैयार किया है।


जिसे मंजूरी दे दी गई है। खास बात यह है कि इस तिराहे पर अब इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद तीनों दिशाओं में एक साथ बिना रुके ट्रैफिक दौड़ सकेगा। इंद्रा कालोनी को जोड़ रहा तिराहे का चौथा रास्ता भी बिना रुके चल सकेगा। छोटे पेड़ और फाउंटेन के साथ यहां ग्रीनरी पर भी फोकस किया गया है। ताकि शहर में एंट्री करने वाले बाहरी लोगों को शहर में दाखिल होते ही शहर की खूबसूरती का एहसास हो सके।

हनुमान मूर्ति तिराहा शहर के महत्वपूर्ण एंट्रेस प्वाइंट में से एक है। इसके ब्यूटीफिकेशन और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए हमने केंद्र सरकार द्वारा नामित की गई कंपनी से डिजाइन तैयार कराया है। प्लान तैयार है और बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। बहुत जल्द यहां काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- जंग बहादुर यादव, वीसी एमडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें