एमडीए ने नया मुरादाबाद सेक्टर-2 स्थित 1.24 लाख वर्ग मीटर खाली पड़े क्षेत्र को काॅमर्शियल हब के रूप में विकसित कर रहा है। इसका नाम उद्यम विहार रखा गया है। इसमें थीम पार्क के साथ पांच सितारा होटल, वाहनों के शोरूम, ब्रांडेड कपड़ों, इलेक्ट्रानिक सामानों के साथ नामचीन फूडजोन की व्यवस्था रहेगी। योजना के मध्य 1229 वर्ग मीटर में भारत दर्शन थीम एवं मनोरंजन पार्क रहेगा।
एमडीए बोर्ड की बैठक में गजरौला महायोजना के क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास होने के लिए लाया जाएगा। इसके पास होने के बाद गजरौला क्षेत्र की सीमा गढ़मुक्तेश्वर तक आ जाएगी। जिसके साथ मुरादाबाद और गजरौला की सीमाएं मिल जाएंगी।
डिडौरा-डिडौरी की जमीनों के तय होंगे रेट
शिवालिक योजना के पहले चरण में डिडौरा और डिडौरी के किसानों से आपसी सहमति पर जमीन क्रय करने के लिए तय दरों को लेकर बोर्ड बैठक में चर्चा होगी। उसी के साथ पहले चरण की योजना पर काम शुरू करने पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
हैंडओवर होंगी एमडीए की 13 कॉलोनियां
एमडीए की ट्रांसपोर्टनगर, सीतापुर दस सराय, मऊ, देहरी मुस्तकम, मझोला, ढक्का स्थित सतपुणा और विंध्यांचल के अलावा छह प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर किए जाने का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा।