मुरादाबाद। जिला कांग्रेस लोकसभा चुनाव को देखते हुए ब्लाॅक स्तर पर दो से आठ फरवरी तक कार्यशाला आयोजित करेगी। प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग अलग प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। कार्यशाला में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे।
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के अनुसार दो फरवरी को ब्लॉक कुंदरकी में ब्लॉक अध्यक्ष दाऊद खां की देखरेख में न्याय पंचायत हरियाणा के ग्राम तेव्रपट्टी उर्फ काजीपुरा में होगी। इसके लिए दरख्शा बेगम को प्रभारी बनाया गया है। ब्लॉक बिलारी में अध्यक्ष राहत अली अंसारी तीन फरवरी को न्याय पंचायत भिड़वारी के ग्राम गवारखेड़ा में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इसके लिए चौधरी एहसान खां को प्रभारी बनाया गया है। ठाकुरद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष अबरार सैफी चार फरवरी को न्याय पंचायत रघुवाला खास में कार्यशाला आयोजित करेंगे। इसके लिए संजीव सिंघल को प्रभारी बनाया गया है। भगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष अतीक अहमद पांच फरवरी को न्याय पंचायत रानीनांगल खास में कार्यशाला आयोजित करेंगे। इसके लिए भयंकर सिंह बौद्ध को प्रभारी बनाया गया है। छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष सीपी सिंह न्याय पंचायत सुंदरपुर चौपुरा के ग्राम विच्चपुरी में छह फरवरी को कार्यशाला आयोजित करेंगे।
इसके लिए प्रभारी डॉ. सिराजुद्दीन को प्रभारी बनाया गया है। मूंडापांडे ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह मूंढापांडे खास में ्रसात फरवरी को कार्यशाला आयोजित करेंगे। यहां पंडित देशराज शर्मा प्रभारी होंगे।सदर ब्लॉक के अध्यक्ष फिरासत खां बब्बन आठ फरवरी को न्याय पंचायत ताजपुर खास में कार्यशाला आयोजित करेंगे। इसके लिए राहत खां को प्रभारी बनाया गया है। डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष वारिस अली प्रभारी न्याय पंचायत करनपुर ग्राम अदलपुर में आठ फरवरी को कार्यशाला आयोजित करेंगे। यहां मुशाहिद चौधरी प्रभारी होंगे।