फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्मार्ट सिटी के काम में सुस्ती पर एमडी सख्त, लिखवाया कि 31 मई तक पूरा होगा काम

Sat, 08 Apr 2023 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की एमडी चैत्रा वी शुक्रवार को मुरादाबाद दौरे पर पहुंची। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत बुध बाजार में तारों को अंडरग्राउंड करने के काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को फटकार लगाई और निजी कंपनी के निदेशक से लिखित पत्र लिया कि 31 मई तक हर हाल में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


रिलायंस इलेक्ट्रिक के निदेशक पर्व जिंदल ने लिखित पत्र दिया कि 31 मई तक कंपनी कार्य पूरा कर लेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत विद्युत निगम को स्मार्ट सिटी के तहत 90 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रोजेक्ट के तहत 10 सड़कों को स्मार्ट रोड नेटवर्क में चुना गया है। इन सड़कों पर करीब 14 किमी के हिस्से में तारों को अंडरग्राउंड किया जाना है। इसमें तीन डिग्री कॉलेज, 15 स्कूल, जिला अस्पताल, कोर्ट, टाउनहॉल व पीटीसी क्षेत्र शामिल हैं। काम दिसंबर 2022 में शुरू होना था लेकिन मार्च 2023 में शुरू हुआ।अब तक महज 20 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है।
एमडी ने काम देर से शुरू होने का करण अधिकारियों से पूछा और नाराजगी जताई। अब कार्य तेजी से पूरा करने व गुणवत्ता का ख्याल रखने के सख्त निर्देश दिए। एमडी ने इंपीरियल तिराहा से बुध बाजार चौक तक चल रहे काम का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता एनके मिश्र, अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार गोगानिया, रिलायंस इलेक्ट्रिक के निदेशक पर्व जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस तरह अंडरग्राउंड होंगे तार
सड़क का नाम किमी
जेल चौक-महिला थाना-डिप्टी गंज 1.41 किमी
गुरहट्टी-पीलीकोठी-जिगर कॉलोनी रोड 1.81 किमी
महिला थाना-सेंट पॉल चर्च-अटल पथ 1 किमी
पीटीसी ग्राउंड-शंकर विहार कॉलोनी 0.48 किमी
सेंट पॉल टौक-चक्कर की मिलक 0.56 किमी
सोनकपुर स्टेडियम रोड 0.77 किमी
एमडीए दफ्तर-वेव मॉल रोड 3 किमी
जिला न्यायालय रोड 0.15 किमी

इन सड़कों पर ट्रांसफार्मरों में रिंग मेंस यूनिट लगेंगी। दो बिजलीघरों को स्काडा से जोड़ा जाएगा। इससे एक क्षेत्र में फाल्ट से बिजली गायब होने पर दूसरे क्षेत्र से स्वत: आपूर्ति शुरू हो जाएगी।


.........................

हर 10 दिन में चेक करें ट्रांसफार्मर

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी ने मुख्य अभियंता कार्यालय में विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। इसके लिए पहले ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर लें।
हर दस में ट्रांसफार्मर को चेक करें। जर्जर तारों को बदलने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। एमडी ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण अधिकारियों की प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने सभी जेई व एसडीओ को उपभोक्ताओं के फोन उठाने के निर्देश दिए हर माह के पहले मंगलवार व शुक्रवार को मेगा समाधान शिविर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विद्युत निगम के मुख्य अभियंता, एसई, एक्सईएन, एसडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें