फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मदर डेयरी की एजेंसी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिता-पुत्र ने मदर डेयरी की एजेंसी दिलाने के नाम पर एक महिला के पति से ढाई लाख रुपये ठग लिए। महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसके साथ गाली गलौज की। नागफनी थाना क्षेत्र के दौलतबाग निवासी सविता ने नागफनी थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसके पति राजेंद्र कुमार को कोतवाली क्षेत्र के बालाजी मंदिर मोहल्ला निवासी शुभम गुप्ता और उसके पिता नितिन गुप्ता ने मदर डेयरी की एजेंसी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी शुभम ने 2020 में उसके पति से ढाई लाख रुपये ले लिए लेकिन कोई एजेंसी नहीं दिलाई। सविता का कहना है कि उसके पति की मौत हो गई। अब आरोपी पिता-पुत्र रकम हड़पना चाहते हैं। महिला ने बताया कि जब उसने रकम वापस मांगी तो आरोपी पिता-पुत्र ने उसके साथ गाली गलौज की। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें